Tuesday, 18 October 2011

Principle of Take God Krishna Bless

There Are Four Principle of Getting God Krishna Bless:
1. Shankhy
2. Yoga
4. Tyag
5. Tap (Tapasya)

Thursday, 1 September 2011

Devotee can be pure By His Karmas




So how do we find our guru? How do we receive Krishna’s mercy in the form of the gurudeva? If we are sincere in our desires, Krishna will certainly bring us the guru we need. Luckily for us, there are many bona fide spiritual masters that we can easily approach today without having to leave our homes. His Divine Grace A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada is the foremost teacher of devotional service, or bhakti-yoga, for the people of this age. Though He is no longer present on this planet, His written instructions and recorded words live on. In this way, Shrila Prabhupada never dies.
How do we associate with this great swami? We simply have to follow his instructions, the primary of which calls for the constant chanting of the holy names of God, “Hare Krishna Hare Krishna, Krishna Krishna, Hare Hare, Hare Rama Hare Rama, Rama Rama, Hare Hare”, and abstention from the four pillars of sinful life: meat eating, illicit sex, gambling, and intoxication. After we steadily follow these regulations for an extended period of time, we can then take up the process of deity worship. Personal association with God is reserved for the great devotees like Shabari, but it doesn’t mean that we are left out in the cold. The deity is the worshipable form of the Lord, hence it is known as the archa vigraha. If we treat the archa-murti with the same love and respect that Shabari showed to Rama, we will most certainly be granted the same benediction of salvation.

Tuesday, 16 August 2011

लीला-पुरुषोत्तम हैं श्रीकृष्ण

श्रीकृष्ण ने जन्म के साथ ही लीला आरंभ कर दी थी और जीवन-भर लोकहित में लीलाएं करते रहे..। यही कारण है कि वह बन गए लीला पुरुषोत्तम। बता रहे हैं डॉ. अतुल टण्डन..
श्रीराम एवं श्रीकृष्ण दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार माने गए हैं, परंतु दोनों की प्रकृति और आचरण में काफी भिन्नता है। श्रीराम ने कठिन से कठिन परिस्थिति में भी मर्यादा का अतिक्रमण नहीं किया। वे 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहलाए। वहींश्रीकृष्ण का अवतरण विपरीत परिस्थितियों में हुआ। माता देवकी और पिता वसुदेव अत्याचारी कंस के कारागार में बंदी थे। अपने अविर्भाव से स्वधाम-गमन तक श्रीकृष्ण ने इतनी विविधता के साथ तमाम लीलाएं कीं कि वे बन गए 'लीला-पुरुषोत्तम'।
अनंत लीला-विलास
पौराणिक ग्रंथों व कथाओं में भगवान श्रीकृष्ण का लीला-विलास अनंत है। जन्म लेते ही चतुर्भुज-रूप में प्रकट होकर फिर छोटा बालक बन जाना, कारागार के पहरेदारों का सो जाना तथा पिता वसुदेवजी की हथकड़ी-बेड़ी एवं दरवाजों का स्वयं खुल जाना, यमुना में बाढ़ आने पर भी रातोंरात बालक श्रीकृष्ण का गोकुल पहुंच जाना, सामान्य बातें नहीं थीं।
अपनी छठी के दिन ही राक्षसी पूतना का शिशु श्रीकृष्ण ने संहार कर दिया। यशोदा माता को मुख के अंदर ब्रह्मांड दिखलाना, ब्रह्माजी को सबक सिखाने के लिए गोप-बालक और बछड़ों की नवीन सृष्टि करना, अक्रूर जी को मार्ग और जल के अंदर एक ही साथ दोनों जगह एक ही रूप में दर्शन देना तथा बालकृष्ण द्वारा काकासुर की गर्दन मरोड़कर उसे फेंक देना आश्चर्यजनक था। बचपन से ही श्रीकृष्ण ने अपनी बाललीला में कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों का वध करना शुरू कर दिया। तृणावर्त, केशी, अरिष्टासुर, बकासुर, प्रलंबासुर, धेनुकासुर जैसे बलवान राक्षसों को उन्होंने मार डाला। हयासुर, नरक, जंभ, पीठ, मुर आदि असुरों का भी उन्होंने ही संहार किया। बाल्यावस्था में ही कालिया नाग के सहस्र फणों पर नृत्य करके उसे यमुना जी से भगा दिया। मात्र सात वर्ष की अवस्था में गिरिराज गोव‌र्द्धन को अपने बाएं हाथ की छोटी अंगुली पर धारण करके मूसलाधार वर्षा से ब्रजवासियों की रक्षा की तथा देवराज इंद्र का घमंड चूर कर डाला।
चीरहरण-लीला के माध्यम से श्रीकृष्ण (ब्रह्म) ने गोपियों (जीवात्माओं) को यह समझा दिया कि जब तक जीव अज्ञान के आवरण में रहेगा, तब तक परमात्मा से उसका मिलन न हो सकेगा। इस लीला का एक अन्य अभिप्राय जीव का देहाभिमान समाप्त करना है। श्रीकृष्ण की रासलीला का भी बड़ा गूढ़ अर्थ है। इसमें भोग-विलास जरा-सा भी नहीं है। रासलीला करके उन्होंने यह संकेत कर दिया कि जब जीव गोपी-भाव धारण करके अपना सर्वस्व श्रीकृष्ण (ईश्वर) को समर्पित कर देता है, तब वह उन सर्वेश्वर का कृपापात्र बन जाता है।
मथुरा में भी लीला
मथुरा लौटकर श्रीकृष्ण ने क्रूर कंस का वध करके माता-पिता को कारागार से मुक्त कराया। माता देवकी के आग्रह पर उन्होंने कंस के द्वारा मारे गए उनके छह पुत्रों को उनसे पुन: मिलवाया। गुरु संदीपनि मुनि के मृत पुत्र को यमलोक से लाकर उसे वापस सौंप दिया। श्रीकृष्ण के अतिरिक्त ऐसे असंभव कार्यो को आज तक कोई अन्य संभव नहीं कर पाया। जरासंध के वध के पीछे भी श्रीकृष्ण की ही लीला थी, जब उन्होंने ब्रज में सोते हुए पुरवासियों को सहसा द्वारका पहुंचा दिया। इसी तरह जब पांडव द्यूतक्रीड़ा में सब कुछ हार गए, तब दु:शासन द्रौपदी को राजसभा के बीच खींच लाया और चीरहरण करने लगा। द्रौपदी की पुकार सुनकर श्रीकृष्ण ने उसके सम्मान की रक्षा की लीला रची।
महाभारत के युद्ध में पांडव श्रीकृष्ण की लीला के कारण ही विजयी हुए। युद्ध के पूर्व किंक‌र्त्तव्यविमूढ़ अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाकर तथा गीता सुनाकर श्रीकृष्ण ने न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि सारथी बनकर उनकी विजय का मार्ग भी प्रशस्त किया। पांडव-वंश की रक्षा करने के उद्देश्य से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के पुत्र को जीवन-दान दिया। श्रीमद्भागवत महापुराण में लिखा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस देह से एक सौ पच्चीस वर्ष तक लोकहित में विविध लीलाएं कीं, वह देह भी अंत में किसी को नहीं मिली।
श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। जगद्गुरु बनकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को संबोधित करते हुए हमें 'गीता' के रूप में जो उपदेश दिए हैं, वे सदा समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। वे नि:सदेह लीला-पुरुषोत्तम ही हैं। यही कारण है कि श्रीकृष्ण की स्तुति में कहा गया है-
नमो देवादिदेवाय कृष्णाय परमात्मने। परित्राणाय भक्तानां लीलया वपुधारिणे। अर्थात 'हे देवताओं में श्रेष्ठ श्रीकृष्ण, आप साक्षात् परमात्मा हैं। भक्तों के रक्षार्थ लीलाएं करने हेतु आप शरीर (अवतार) ग्रहण करते हैं।'

Mangal Dosh in Kundali

WD

स्कंधपुराण के अंवतिका खंड में मंगल ग्रह ही उत्पत्ति से जुड़ी रोचक कथा मिलती है कि अंधाकासुर नामक दैत्य ने शिव से वरदान पाया था कि उसकी रक्त की बूंदों से नित नए दैत्य जन्म लेते रहेंगे। इन दैत्यों के अत्याचार से त्रस्त जनता ने शिव की आराधना की। तब शिव शंभु और दैत्य अंधाकासुर के बीच घनघोर युद्ध हुआ।

ताकतवर दैत्य से लड़ते हुए शिवजी के पसीने की बूंदें धरती पर गिरीं, जिससे धरती दो भागों में फट गई और मंगल ग्रह की उत्पत्ति हुई। शिवजी के वारों से घायल दैत्य का सारा लहू इस नए ग्रह में मिल गया, जिससे मंगल ग्रह की भूमि लाल हो गई। दैत्य का विनाश हुआ और शिवजी ने इस नए ग्रह को पृथ्वी से अलग कर ब्रह्मांड में फेंक दिया। इस दंतकथा के कारण जिन लोगों की पत्रिका में मंगल भारी होता है, वह उसे शांत करवाने के लिए इस मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इस मंदिर में मंगल को शिव का ही स्वरूप दिया गया है।

पंडित दिप्तेश दुबे के अनुसार इसी जगह से भूमि पुत्र मंगल ग्रह की उत्पत्ति हुई है और कहीं से नहीं। इसीलिए यहां पर मंगल दोष की शांति की जाती है। दही और भात से यहां मंगल ग्रह की पूजा की जाती है। लाल वस्त्र, गेहूं, गुड, तांबा और कनेर के पुष्प मंगल ग्रह की ये पांच वस्तुएं है जिन्हें दान किया जाता है। मेष और वृश्चिक राशि के अधिपति स्वामी मंगल के मंगल दोष का निवारण सिर्फ यहीं किया जाता है।

WD
मंगलनाथ के पुजारी के महंत अमर भारती ने बताया कि स्कंदपुराण में बताया गया है कि भगवान शं‍कर के द्वारा मंगल की उत्पत्ति हुई है। अंधकासुर नाम के दैत्य से शिव ने यहां युद्ध किया था, उस दौरान उनके मस्तक से भूमि पर पसीना गिरा। तो भूमि के गर्भ से एक अंगार क्षीण लिंग उत्पन्न हुआ उसमें से बालक प्रकट हुआ। बालक ने प्रण कर लिया और इस तरह अंधकासुर का नाश हुआ। जिस किसी की भी पत्रिका में मंगल दोष है तो उसका निवारण उज्जैन के मंगलनाथ के दर्शन-पूजन से हो जाता है। यह पूरे विश्व का नाभि स्थल है। यही नहीं पृथ्वी का गर्भ स्थल भी यहीं है।

ज्योतिषाचार्य मनोहर गिरि से हमने पूछा कि आखिर क्या महत्व है इस स्थान का... तो उन्होंने कहा की जिस किसी की भी कुंडली में चौथे, आठवें और बारहवें स्थान पर मंगल हो तो यहां मंगल ग्रह की शांति कराई जाती है। यहा कई बड़ी हस्तियों ने मंगल दोष का निवारण कराया है। विश्व में मंगल दोष निवारण का यही एकमात्र स्थान है।

मंगलनाथ मंदिर के पुजारी देवेंद्र तिवारी ने दूध, दही और चावल से मंगल पूजा का महत्व बताया। कर्क रेखा और मध्य रेखा यहां से ही गुजरती है।

Wednesday, 27 July 2011

Power of Prayer

Tum kisi se bolo or na sune to bahut dukh hota hai to humesha tumko sochna chahiye ki esi kya kami thi hum me ki usne suna nai Thik base hi Jab hum Bhagwan se bolte hai or wo sunta nai hai to Kami humare undar hi hoti hai jab sadharan vyakti humari galtiyon ko mahsus kar sakta hai to wo supreme power hai.

To prayer humesha shudh honi chahiye jisse Bhagwan usko sunane ke krapa karen.


HARE KRISHNA HARE KRISHNA KRISHNA KRISHNA HARE HARE !!
HARE    RAM    HARE    RAMA    RAMA    RAMA    HARE     HARE !!

Tuesday, 12 July 2011

ॐ श्री कृष्णाय नमः Swami Vivekananda

Swami Vivekananda's Address/Speech (HINDI) to the World Parliament of Religions, 11th September, 1893

अमेरिकी   बहनों  और भाइयों

आपके इस स्नेह्पूर्ण और जोरदार स्वागत से मेरा हृदय आपार हर्ष से भर गया है.मैं आपको दुनिया के सबसे पौराणिक भिक्षुओं कि तरफ से धन्यवाद् देता हूँ.; मैं आपको सभी धर्मों की जननी कि तरफ से धन्यवाद् देता हूँ , और मैं आपको सभी जाति-संप्रदाय के लाखों-करोड़ों हिन्दुओं कि तरफ से धन्यवाद् देता हूँ.मेरा धन्यवाद् उन वक्ताओं को भी जिन्होंने ने इस मंच से  यह कहा है कि दुनिया में शहनशीलता का विचार सुदूर पूरब के देशों से  फैला  है . मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूँ जिसने दुनिया को शहनशीलता और  सार्वभौमिक स्वीकृति (universal acceptance) का पाठ पढाया है.हम सिर्फ  सार्वभौमिक शहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं. मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे देश से हूँ  जिसने इस धरती के सभी देशों के  सताए गए लोगों को शरण दी है.मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने हृदय में उन  इस्राइलियों के शुद्धतम स्मृतियाँ बचा कर रख्हीं हैं, जिनके मंदिरों को रोमनों ने तोड़-तोड़ कर खँडहर बना दिया, और तब उन्होंने दक्षिण भारत में शरण ली.  मुझे इस बात का गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूँ जिसने महान पारसी देश के अवशेषों को शरण दी और अभी भी उन्हें बढ़ावा दे रहा है.

भाइयों मैं आपको एक श्लोक कि कुछ पंक्तियाँ सुनाना चाहूँगा जिसे मैंने बचपन से स्मरण  किया और दोहराया है, और जो रोज करोडो लोगो द्वारा हर दिन दोहराया जाता है." जिस तरह से विभिन्न धाराओं कि उत्पत्ति विभिन्न स्रोतों से होती है उसी प्रकार मनुष्य अपनी इच्छा के अनुरूप अलग-अलग मार्ग चुनता है, वो देखने में भले सीधा या टेढ़े-मेढ़े लगे पर सभी भगवान तक ही जाते हैं. "
वर्तमान सम्मलेन , जो कि  आज तक की सबसे पवित्र सभाओं में से है, स्वयं में गीता में  बताये  गए एक सिद्धांत का  प्रमाण है , " जो भी मुझ तक आता है ; चाहे किसी भी रूप में , मैं उस तक पहुँचता हूँ , सभी मनुष्य विभिन्न मार्गों पे संघर्ष कर रहे हैं जिसका अंत मुझ में है."  सांप्रदायिकता, कट्टरता, और इसके भयानक वंशज, हठधर्मिता लम्बे समय से प्रथ्वी को अपने शिकंजों में जकड़े हुए हैं. इन्होने पृथ्वी को हिंसा से भर दिया है , कितनी बार ही ये धरती खून से लाल हुई है , कितनी ही सभ्यताओं का विनाश हुआ है और कितने देश नष्ट हुए हैं.

अगर ये  भयानक राक्षस नहीं होते तो आज मानव समाज कहीं ज्यादा उन्नत होता. लेकिन अब उनका समय पूरा हो चूका है, मुझे पूरी उम्मीद है कि आज इस सम्मेलन का शंख नाद  सभी हठधर्मिता,हर  तरह के क्लेश  ,चाहे वो तलवार से हों या कलम से, और हर एक मनुष्य, जो एक ही लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं ; के बीच की  दुर्भावनाओं  का विनाश करेगा.

Thursday, 30 June 2011

When You've Fallen and Can't Get Up

I've been impressed by the number of blog posts I've read lately that urge people not to give in to despair in these despairing times, to remember that most of us have all that we really need: our friends, our family, our health.

At the same time, I know that despite these pep talks there are people who, no matter how much they try, aren't feeling better. Despite the extra time spent recently with people who love them and care about them, they have fallen and can't get up.

Save us Krishna because we love you and give the best way to live life (Hare Krishna)